भरतपुर : 22 साल की लड़की ने सुजान गंगा नहर में छलांग लगा की आत्महत्या, एक घंटे बाद मिली लाश

By: Ankur Mon, 21 June 2021 5:23:09

भरतपुर : 22 साल की लड़की ने सुजान गंगा नहर में छलांग लगा की आत्महत्या, एक घंटे बाद मिली लाश

भरतपुर की सुजान गंगा नहर जिसे राजा महाराजाओं ने लोगों को कभी पानी की समस्या से न जूझना पड़े इसलिए बनवाया था वह अब सुसाइड पॉइंट बनती जा रही हैं। आज सोमवार सुबह 22 साल की एक लड़की ने सुजान गंगा नहर में छलांग लगा आत्महत्या कर ली जिसकी लाश एक घंटे बाद मिली हैं। सूचना मिलने पर SDRF की टीम और चौबुर्जा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को नहर से निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल लड़की के शव को जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों ने बताया की एक लड़की ने शहर के केतन गेट की तरफ से सुजान गंगा नहर में छलांग लगा दी। जैसे ही स्थानीय लोगों ने उसे नहर में कूदते हुए देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को काफी ढूढ़़ने की कोशिश की लेकिन जब उन्हें लड़की का पता नहीं चला तो SDRF टीम को बुलाया। SDRF की टीम ने करीब एक घंटे की कोशिश के बाद लड़की के शव को नहर से निकाला। लड़की की शिनाख्तगी के प्रयास किये जा रहें हैं।

ये भी पढ़े :

# Coronavirus Vaccination: भारत ने एक दिन में बनाया रिकॉर्ड, अब तक 47 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

# उदयपुर : 440 लीटर मिक्स पेट्रोलियम पदार्थ के साथ पुलिस के हथ्ते चढ़े दो युवक, साथियों की तलाश जारी

# 7वां वेतन आयोग : केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले! इसलिए जबरदस्त बढ़ेगा सैलरी का ग्राफ...

# बांसवाड़ा : पुलिस ने किया अवैध देसी शराब के अड्‌डे का भंडाफोड़, मामले में एक युवक गिरफ्तार

# बूंदी : घूसखोरी के खिलाफ ACB की कारवाई, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com